पटना में संजय सरावगी का भव्य रोड शो: हाथी-घोड़ों से जोरदार स्वागत, कहा- सरकार तक पहुंचाऊंगा कार्यकर्ताओं की आवाज

दरभंगा नगर सीट से छह बार के विधायक संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। पदभार संभालने के लिए जैसे ही वे पटना पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

संजय सरावगी का स्वागत

दरभंगा नगर सीट से छह बार के विधायक संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। पदभार संभालने के लिए जैसे ही वे पटना पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बेली रोड स्थित अंबेडकर मूर्ति से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक उन्होंने भव्य रोड शो किया।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की बारिश कर अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने शंख बजाकर और फूलों से संजय सरावगी का अभिनंदन किया। पूरे रास्ते बीजेपी के झंडों से सड़कें पटी रहीं और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा नजर आया।

पटना में स्वागत को भव्य बनाने के लिए हाथी, ऊंट, घोड़े और बैंड-बाजे तक का इंतजाम किया गया था। करीब 8 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता झंडा लेकर सड़क पर मौजूद रहे। वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के इंतजार में खड़ी रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश रहेगी कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की आवाज सरकार तक पहुंचे और संगठन को और मजबूत किया जाए।”

गौरतलब है कि संजय सरावगी को पिछले साल नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान पहली बार मंत्री बनाया गया था। अब वे दिलीप जायसवाल की जगह बिहार बीजेपी की कमान संभालेंगे।

बीजेपी नेतृत्व को उम्मीद है कि संजय सरावगी के अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से पार्टी को बिहार में नई मजबूती मिलेगी। आने वाले चुनावी दौर में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

संजय सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2005 के नवंबर महीने में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली।

इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।

उसी समय ये चर्चा थी कि उन्हें प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार में अब संगठन का काम संजय सरावगी ही देखेंगे।

55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। वो भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है।

Trending News

तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
Jul 26, 2026, 8:20:00 AM
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM