संजय सरावगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी चुनावों के लिहाज़ से एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।


वैश्य समाज से आने वाले दरभंगा के विधायक संजय सराबगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। बीजेपी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इसे लेकर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री संजय सरावगी, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बता दें कि 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।।

संजय सरावगी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है। संगठनात्मक क्षमता, स्पष्ट विचारधारा और अनुशासित नेतृत्व शैली के लिए उनकी पहचान रही है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में बिहार बीजेपी और अधिक मजबूत होगी।

संजय सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।

उसी समय ये चर्चा थी कि उन्हें प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार में अब संगठन का काम संजय सरावगी ही देखेंगे। उन्हें बिहार बीजेपी का बॉस बनाया गया है।

1969 में जन्में 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। संजय सरावगी भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय सरावगी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

बीजेपी नेताओं का मानना है कि संजय सरावगी के नेतृत्व में पार्टी बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM