सम्राट पुलिस की ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा-जो गड़बड़ी करेगा, वह जाएगा

बिहार पुलिस ने महज 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। अब इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है।

सम्राट पुलिस की ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा-जो गड़बड़ी करेगा, वह जाएगा

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहा है। बिहार पुलिस ने महज 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। अब इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है।  

बिहार में हो रहे एनकाउंटर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जो गड़बड़ी करेगा, वह जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में रहने के लिए शांति जरूरी है।   अशांति फैलाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।   संजय झा ने कहा कि दो दिनों की कार्रवाई को जनता को समझना चाहिए। पुलिस और सरकार पूरी तरह एक्शन में है। वहीं निशांत कुमार की यात्रा पर संजय झा ने कहा-निशांत बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे।  

इससे पहले बीते दिन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई तो जवाब भी उन्हें उसी भाषा में मिला। महज 12 घंटे के अंदर आरोपित की पहचान, पीछा और एनकाउंटर यह बताता है कि अब सरकार सिर्फ बोलती नहीं, कार्रवाई करके दिखाती है।

वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार में सुशासन है और रामधनी यादव जैसे अपराधियों को इसी तरह का जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस अपराधियों के सिर्फ पैर में ही नहीं, छाती पर भी गोली मार सकती है।

बता दें कि बिहार पुलिस ने महज 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर कर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज के बाद अब सीवान में एनकाउंटर हुआ है, जहां गुरुवार को पुलिस ने पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी। इससे पहले भागलपुर के सुल्तानगंज में अपराधियों द्वारा सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारी की गोली मारने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव को  एनकाउंटर में मार गिराया था। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM