सम्राट चौधरी की तेजस्वी यादव से हुई बात, पहले नजरें मिलीं, फिर हाथ मिलाया, सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ दिखें।

सम्राट चौधरी की तेजस्वी यादव से हुई बात, पहले नजरें मिलीं, फिर हाथ मिलाया, सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर साथ दिखें। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। साथ सीएम सम्राट और तेजस्वी यादव के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई।

दरअसल आरजेडी के नवनिर्वाचित विधान पार्षद (एमएलसी) सोनू कुमार राय के शपथ ग्रहण समारोह था, जिसका आयोजन विधान परिषद सभागार में किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक ही मंच पर साथ बैठे नजर आए। दोनों ने मुस्कुराकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव एक मंच पर बैठे नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और बातचीत के दौरान माहौल भी हल्का दिखा। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी को किसी बात की जानकारी भी देते दिखे। सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच में सभापति अवधेश नारायण सिंह बैठे थे। 

समारोह के बाद जब तेजस्वी यादव से सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-हम दोनों पहले एक ही दल में थे।  दरअसल सम्राट चौधरी पहले आरजेडी में भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।  

बता दें कि बीते दिनों एमएलसी उपचुनाव में आरजेडी ने जीत दर्ज की है। आरजेडी के नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू कुमार राय ने विधान परिषद सभागार में सदस्यता की शपथ ली।  शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे।  कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। हालांकि सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव की मुलाकात चर्चा में बनी रही। इस मुलाकात के अलग अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM