‘सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे? हम एंटी BJP हैं', पटना में युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल

पटना में एक युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को थप्पड़ मारे जाते हैं और इतना नहीं उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं।

Samrat Chaudhary

पटना में एक युवक से ज्यादती का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक को थप्पड़ मारे जाते हैं और इतना नहीं उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी दी जा रही हैं। वायरल वीडियो में युवक को प्रताड़ित कर रहा शख्स बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट का भी नाम लेता है और गाली देता है। सोशल मीडिया पर इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कहा जा रहा है कि यह वीडियो पटना के कंकड़बाग इलाके का है। वीडियो कंकड़बाग के किसी मॉल का बताया जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की भी नजर इस वीडियो पर पड़ी है और पुलिस भी वीडियो की जांच-पड़ताल कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर कुछ लोग बैठे हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग पुलिसवाले भी हैं।

इस दौरान एक शख्स एक युवक को गाली देता है और उसे थप्पड़ मारता है। मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई जा रही है कि जो शख्स युवक को मार रहा है और उसे गाली दे रहा है वो भी एक पुलिसवाला है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है।

युवक की पिटाई कर रहा शख्स कहता है, कहां रहता है रे.., पीड़ित युवक कहता है रिंग रोड। इसपर गाली दे रहा शख्स कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,, रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं। इसपर रौब झाड़ कर आरोपी शख्स कहता है कि हम तो वैसे ही बीजेपी एंटी हैं। वो युवक को लगातार भद्दी-भद्दी गालियां भी देता है।

युवक की पिटाई कर रहा शख्स कहता है, कहां रहता है रे.., पीड़ित युवक कहता है रिंग रोड। इसपर गाली दे रहा शख्स कहता है सम्राट चौधरी के यहां रहता है रे,,, रोता हुआ शख्स गिड़गिड़ा कर कहता है नहीं-नहीं। इसपर रौब झाड़ कर आरोपी शख्स फिर गाली देकर कहता है कि हम तो वैसे ही बीजेपी एंटी हैं। वो युवक को लगातार भद्दी-भद्दी गालियां भी देता है।

इसके बाद यह शख्स एक कटर से युवक की अंगुली कांटने की कोशिश करता है। इस दौरान वहां मौजूद दूसरा शख्स उसे रोकता है और कहता है कि लाइफ खराब हो जाएगा इसका। वो युवक को हर्जाना भरने के लिए कहता है जिसपर पीड़ित युवक कहता है कि हां, इसका हम भर देंगे। पर 10 गुना नहीं दे पाएंगे। दूसरा शख्स कहता है कि 10 गुना ही तुम भरेगा। इसके लिए तू भरेगा। नहीं तो तेरा वीडियो बन गया है। बहरहाल अब 54 सेकेंड के इस वीडियो की जांच-पड़ताल चल रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM