सम्राट चौधरी ने खुले मंच से कह दिया, हरे गमछे वाले को खोजिए, 48 घंटे में जवाब देना है

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी दी है।वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने हरे गमछे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम ने हरे गमछे वालों हड़काया है।

सम्राट चौधरी ने खुले मंच से कह दिया, हरे गमछे वाले को खोजिए, 48 घंटे में जवाब देना है

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी दी है। सीएम ने कहा कि अपराधी किसी जात का हो, किसी धर्म का हो, उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने हरे गमछे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम ने हरे गमछे वालों हड़काया है। सम्राट चौधरी ने इशारों ही इशारों में राजद के हरे गमछे वाले कार्यकर्ताओं-नेताओं को सख्त चेतावनी दी है।

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर एआई जेनरेटेड कोई कैमरा होता है, मान लीजिए पटना में लगभग 4000 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक बार एआई कैमरे को कहना है कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, एक बार खाली कह दीजिए की हरे गमछा वाले को खोजिए। कितना जल्दी पकड़ा जाएगा, पकड़ा जाएगा कि नहीं पकड़ा जाएगा? 

सीएम ने कहा कि मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा। मेरे लिए अपराधी की जात नहीं है। पुलिस वालों को खुली छूट है। नीतीश जी ने सुशासन स्थापित किया है, स्पीड ट्रायल चलाकर कानून का राज स्थापित किया। यदि अपराधी पुलिस को चैलेंज करता हो तो उसे 48 घंटे में जवाब देना है। अपराधी किसी जात का हो, किसी धर्म का हो, उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम तो यही कह रहे थे कि क्या पुलिस अब अपराधी की जाति पूछ कर गोली मारेगी ? अपराधी को अपराधी की तरह ट्रीट करना है। अपराधी चाहे किसी जाति-धर्म का हो, यदि बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ करता है, उसके लिए कोई जात और धर्म नहीं है। एकदम स्पष्ट रहिए, कानून का राज स्थापित करना है।

बता दें कि बिहार में पहली बार AI सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। CM सम्राट चौधरी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में इसका आयोजन हुआ।  बिहार के आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा और डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव भी शामिल हुए। सम्मेलन में शामिल होने भारी संख्या में छात्र पहुंचे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM