आनंद मोहन के तेवर का दिखा असर, CM सम्राट ने चेतन आनंद-अनंत सिंह को किया सेट, बाहुबली की 'चोट' पर मरहम लगाया

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बागी तेवर के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने उनके बेटे को सत्ता में एडजस्ट कर दिया है। सियासी तालमेल बिठाने के लिए मुख्यमंत्री ने सूबे की ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ का नए सिरे से पुनर्गठन किया है।

आनंद मोहन के तेवर का दिखा असर, CM सम्राट ने चेतन आनंद-अनंत सिंह को किया सेट, बाहुबली की 'चोट' पर मरहम लगाया

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बागी तेवर के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने उनके बेटे को सत्ता में एडजस्ट कर दिया है। सियासी तालमेल बिठाने के लिए मुख्यमंत्री  ने सूबे की ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ का नए सिरे से पुनर्गठन किया है। नाराज चल रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद को समिति में शामिल कर लिया। जेडीयू विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी सहित 12 नेताओं को सदस्य बनाकर उपमंत्री का दर्जा दिया गया।  

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस कदम से सरकार ने अपनों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

इस समिति में जनता दल यूनाइटेड के विधायक चेतन आनंद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। चेतन आनंद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं। पिछले कुछ समय से चेतन आनंद को कैबिनेट में जगह न मिलने के कारण आनंद मोहन सार्वजनिक मंचों से जेडीयू नेतृत्व के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस नई समिति में कुल 12 सदस्यों को जगह दी गई है। इसमें जनता दल यूनाइटेड के विधायक चेतन आनंद और मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का नाम भी शामिल है। पुनर्गठित की गई इस में दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है। सरकार ने इन दोनों नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया। जिससे इन्हें मंत्रियों वाली सारी सुविधाएं मिलेंगी।

इस समिति के पुनर्गठन की खास बात यह है कि इसमें शामिल किए गए सभी 12 सदस्यों को सरकार द्वारा 'उप मंत्री' का दर्जा दिया गया है। उप मंत्री का वीआईपी दर्जा मिलने के कारण अब इन सभी नेताओं को सामान्य विधायकों की तुलना में सरकार की तरफ से कई अतिरिक्त सुविधाएं और विशेषाधिकार हासिल होंगे। 

चेतन आनंद और जेडीयू विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के अलावे विधायक संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरव को भी बतौर सदस्य जिम्मेदारी दी गई है। इनके अतिरिक्त ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह को भी इस पुनर्गठित समिति का हिस्सा बनाया गया है।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी सहित 12 सदस्य 

चेतन आनंद

संगीता कुमारी

भरत बिंद

मुरारी प्रसाद गौतम

सिद्धार्थ सौरव

नीलम देवी

ललन कुमार मंडल

प्रह्लाद यादव

जगन्नाथ ठाकुर

राजेश कुमार वर्मा

भारती मेहता

चंदन कुमार सिंह

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM