सम्राट कैबिनेट में इन 5 महिला मंत्री के पास कौन सा विभाग, पहली बार मंत्री बनीं श्वेता गुप्ता को बड़ा विभाग

बिहार कैबिनेट विस्तार में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। कुल पांच महिला मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। इनमें जदयू से तीन और भाजपा से दो मंत्री शामिल हैं। श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री बनी हैं।

सम्राट कैबिनेट में इन 5 महिला मंत्री के पास कौन सा विभाग, पहली बार मंत्री बनीं श्वेता गुप्ता को बड़ा विभाग

बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है। एनडीए की नई सरकार में कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हुई है, जबकि कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक समीकरणों और आधी आबादी की भागीदारी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बिहार कैबिनेट विस्तार में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। कुल पांच महिला मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।  इनमें जदयू से तीन और भाजपा से दो मंत्री शामिल हैं। श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री बनी हैं। 

सम्राट कैबिनेट में महिला सशक्तिकरण की झलक साफ दिख रही है। कुल 5 महिला मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गई है, जिनमें 3 जदयू और 2 भाजपा कोटे से हैं। जदयू कोटे से लेशी सिंह, श्वेता गुप्ता और शीला कुमारी (शीला मंडल) को मंत्री बनाया गया है। जबकि बीजेपी कोटे से रमा निषाद और श्रेयसी सिंह मंत्री बनी हैं। पहली बार मंत्री बनी श्वेता गुप्ता को छोड़कर ये सभी नेता पहले भी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

लेशी सिंह को भवन निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जेडीयू से मंत्री बनीं लेशी सिंह धमदाहा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। वर्ष 2000 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद से वे लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। उद्योग, समाज कल्याण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। शीला कुमारी विज्ञान, प्राद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग संभालेंगी। शीला कुमारी मंडल मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे बिहार सरकार में पहले परिवहन और संचार मंत्री रह चुकी हैं। जबकि पहली बार मंत्री बनी शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है। श्वेता गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली श्वेता ने सीतामढ़ी और शिवहर के इलाकों में डॉक्टर के रूप में काम करते हुए अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई। 

वहीं  भाजपा कोटे से मंत्री बनी श्रेयसी सिंह जमुई से विधायक हैं, जिन्होंने खेल जगत से राजनीति में प्रवेश किया। श्रेयशी सिंह को उद्योग और खेल विभाग की कमान दी गई है।  श्रेयसी सिंह पिछली नीतीश सरकार में भी मंत्री थीं। भाजपा कोटे से रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का जिम्मा मिला है।  रमा निषाद मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू हैं। 

सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री

जदयू कोटे से:

लेशी सिंह: भवन निर्माण विभाग 

श्वेता गुप्ता: समाज कल्याण विभाग 

शीला कुमारी: विज्ञान, प्राद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग 

भाजपा कोटे से:

रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह: उद्योग और खेल विभाग 

बता दें कि सीएम सम्राट कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने पद की शपथ ली है. इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, ‘हम’ के 1 और आरएलएम (RLM) के 1 मंत्री को शामिल कर एनडीए के सभी सहयोगियों को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह समेत अहम विभाग अपने पास रखे.हैं, जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को जल संसाधन व वित्त जैसे प्रमुख मंत्रालय मिले हैं।  मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना जनसंपर्क विभाग मिला है, वहीं विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। सरकार ने विभागों का वितरण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी हैं। 


Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM