स्वास्थ्य विभाग का चार्ज लेते ही निशांत का बड़ा बयान, CM सम्राट को लेकर कह दी बड़ी बात

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद निशांत ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राज्य में सबको समान सेवा मिले।

स्वास्थ्य विभाग का चार्ज लेते ही निशांत का बड़ा बयान, CM सम्राट को लेकर कह दी बड़ी बात

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद निशांत ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राज्य में सबको समान सेवा मिले। अमीर-गरीब सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से मिले यह कोशिश रहेगी। साथ ही निशांत ने अपने पिता के काम को आगे बढ़ाने का वायदा दोहराया और कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षो में जो काम बिहार में किया और खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो हुआ वे उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

 स्वास्थ्य विभाग का पदभार संभालने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 के चुनाव में एनडीए को मिली जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। जनता के इस विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे राज्य के विकास, जनकल्याण और सरकार की योजनाओं को धरातल पर बेहतर तरीके से लागू करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, सच्चाई और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। निशांत ने कहा-यह उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बताया कि यह उनका कार्यालय में पहला दिन है, इसलिए वे पहले विभाग की कार्यप्रणाली को समझने और सीखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पहले वे विभाग की स्थिति, योजनाओं और चुनौतियों को समझेंगे, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे। 

बता दें कि सीएम सम्राट कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने पद की शपथ ली है। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, ‘हम’ के 1 और आरएलएम (RLM) के 1 मंत्री को शामिल कर एनडीए के सभी सहयोगियों को साधने की कोशिश की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी कैबिनेट में जगह मिली है। निशांत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM