सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस की अहम बैठक, जिला पर्यवेक्षकों संग संगठन मजबूत करने पर होगी चर्चा

आज बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे।

Bihar

आज बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। इस बैठक में जिला पर्यवेक्षक शामिल होंगे और संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी इन दिनों बिहार के हर जिले में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन के बिना चुनाव में सफलता नहीं मिल सकती। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया था कि वे प्रखंड स्तर तक कमेटियों का गठन करें। इसका उद्देश्य है कि पार्टी की पकड़ गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत हो सके।

आने वाले समय में बिहार में पंचायत चुनाव और वार्ड चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस ने अभी से इन चुनावों की तैयारी शुरू करने को कहा है। पार्टी चाहती है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहें और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

दूसरी ओर, 27 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार से चार बड़े नेता शामिल होंगे। इनमें लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और कटिहार के सांसद तारिक अनवर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में हुई हार पर मंथन किया जाएगा। साथ ही यह भी समीक्षा होगी कि ओबीसी एजेंडे का चुनाव में कितना असर पड़ा। पार्टी नेतृत्व आने वाले चुनावों के लिए रणनीति तय करने पर जोर देगा।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM