राजनीति और परिवार छोड़ने के बाद बोलीं रोहिणी आचार्य, बेटियों को लेकर किया इमोशनल पोस्ट

राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि 'हर बेटी को इस भरोसे के साथ बड़ा होने का अधिकार है

Rohini Acharya

राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि 'हर बेटी को इस भरोसे के साथ बड़ा होने का अधिकार है कि उसका मायका उसके लिए एक सुरक्षित स्थान है'.

यह बयान उन्होंने ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजनीति और परिवार छोड़ने की घोषणा की थी. उस दौरान उन्होंने परिवार में अपने साथ ख़राब व्यवहार का आरोप लगाया था.

हालांकि गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने राजनीति या परिवार छोड़ने का कोई ज़िक्र नहीं किया.

रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "लड़कियों को 10,000 रुपये देना या साइकिलें बांटना भले ही नेक इरादे से किया गया हो, लेकिन ये भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले व्यवस्थागत मुद्दों को हल करने के मद्देनजर अपर्याप्त है."

उन्होंने कहा कि सरकार और समाज का यह पहला दायित्व होना चाहिए कि वह बेटियों के समान अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस क़दम उठाए.

रोहिणी ने लिखा कि बिहार में 'पितृसत्तात्मक सोच' गहरी है और इसमें व्यापक सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, "प्रत्येक बेटी को इस आश्वासन के साथ बड़े होने का अधिकार है कि उसका मायका एक ऐसा सुरक्षित स्थान है, जहाँ वह बिना किसी डर, अपराधबोध या शर्म के लौट सकती है."

उनका कहना है कि महिलाओं को भविष्य में होने वाले शोषण और उत्पीड़न से बचाने के लिए ऐसी व्यवस्थाओं को लागू करना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण क़दम है.

यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कुछ कहा हो. परिवार में हुए विवाद के बाद भले वे राबड़ी आवास से दूर हो गईं लेकिन एक्स के जरिए अपनी आवाज उठाती रही हैं.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM