Bihar Politics: 'सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर दिया बिहार का' रोहिणी का सम्राट सरकार पर गंभीर आरोप

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है। एक बार फिर उन्होंने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्य ने सरकारी खजाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है।

Bihar Politics: 'सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर दिया बिहार का' रोहिणी का सम्राट सरकार पर गंभीर आरोप

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है। एक बार फिर उन्होंने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोहिणी आचार्य ने सरकारी खजाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है। साथ ही सुशासन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी सरकार पर हमला बोला है। 

दरअसल रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए सम्राट सरकार पर हमला बोला है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दैनिक भास्कर अखबार का एक आर्टिकल शेयर किया है, जिसका हेडलाइन है-बिहार सरकार 12 हजार करोड़ लोन लेगी, 1 करोड़ को मिलेगी रुकी पेंशन। इसी आर्टिकल का हवाला देते हुए रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार के खजाने को लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं और डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दैनिक भास्कर अखबार का एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा है कि सिर्फ गाल बजाने वालों ने खजाना खाली कर दिया बिहार का। फेल डबल इंजन वाली सरकार के कुशासन, वित्तीय कुप्रबंधन और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार ने बिहार को आर्थिक कंगाली , बदहाली के गर्त में धकेल दिया है, 4 लाख करोड़ के कर्ज का बोझ है बिहार पर , इस कर्ज की एवज में हर रोज 100 करोड़ रूपए से ज्यादा सूद अदायगी की नौबत आन पड़ी है। सरकारी खजाना खाली है , पेंशन , सैलरी , स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे अतिआवश्यक मदों के भुगतान पर संकट है..।  

रोहिणी आचार्य ने आगे एनडीए के बीस सालों के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राजस्व संग्रह में बढ़ोत्तरी करने के नाम पर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना ही पिछले बीस सालों के शासनकाल की उपलब्धि रही है। फिर भी बड़ी बेशर्मी से बिहार को समृद्ध बना देने के दावे रोज किए जाते रहे हैं..!! बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं।  वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और मौका मिलते ही बिहार सरकार पर हमला करने से नहीं चूकती।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM