RJD ऑफिस में लगे रोहिणी आचार्य के पोस्टर, अकेले गद्दारों पर भारी हूं..लालू यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति में एक बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर आरजेडी में हलचल है। आरजेडी ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पटना स्थित आरजेडी ऑफिस के बाहर रोहिणी आचार्य का एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है।

RJD ऑफिस में लगे रोहिणी आचार्य के पोस्टर, अकेले गद्दारों पर भारी हूं..लालू यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति में एक बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर आरजेडी में हलचल है। आरजेडी ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पटना स्थित आरजेडी ऑफिस के बाहर रोहिणी आचार्य का एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर पर लिखा है-अकेले गद्दारों पर भारी हूं। साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि लड़ना जानती हूं।

दरअसल आज लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का जन्मदिन है। इस बीच आरजेडी ऑफिस के बाहर रोहिणी आचार्य का एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर में लिखा हुआ है-न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं। अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं। मेरा लहू बिहारी है और रग-रग में खुद्दारी है।

वहीं रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में पिता लालू के साथ जन्मदिन का केक काटा। जन्मदिन का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।

वहीं विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद लालू परिवार में विवाद की स्थिति भी देखने को मिली थी। रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया था कि पटना स्थित राबड़ी आवास में उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ और हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने यहां तक कहा था कि उनके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी हुई। इसके बाद रोहिणी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए सिंगापुर चली गई थीं और उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव से रिश्ता तोड़ने की बात भी कही थी। इस वाकये के बाद वह अभी तक अपने मायके भी नहीं आई हैं। हालांकि, बाद में परिवार के कार्यक्रमों में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। हाल ही में तेजस्वी यादव के बेटे इराज के बर्थडे में पूरा लालू परिवार शामिल हुआ, लेकिन रोहिणी आचार्या उसमें नहीं पहुंचीं। 

बता दें कि लालू यादव अपने रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर में हैं।  लालू यदव अपने पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचे हैं। बीते दिनों लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने पर रोहिणी ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो शेयर कर रोहिणी ने लिखा था-हमारे घर आज हमारे भगवान आए हैं। हमारी छोटी सी दुनिया में हमारे चारो धाम आए हैं। उनके चरणों की धूल ले लें हम। हमारे कृपानिधान आए हैं। लालू यादव बेटी रोहिणी के लिए बिहार से लीची, आम, लड्डू, तरह-तरह की मिठाई लेकर भी गए। रोहिणी ने वीडियो में आम-लीची की पेटी भी दिखाई है। 

Trending News

भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
Sep 07, 2026, 2:56:00 PM
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
Sep 07, 2026, 2:37:00 PM
 एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sep 07, 2026, 2:16:00 PM
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM