रोहिणी आचार्य ने तेज प्रताप के निजी विवादों पर टिप्पणी करने वालों को घेरा, बोलीं- निजी ज़िंदगी में झांकने वाले निट्ठले होते हैं

बिहार की राजनीति में निजी जीवन, बयानबाज़ी और आरोप–प्रत्यारोप का ताप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य का तीखा और भावनात्मक बयान सामने आया है

Tej Pratap

बिहार की राजनीति में निजी जीवन, बयानबाज़ी और आरोप–प्रत्यारोप का ताप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य का तीखा और भावनात्मक बयान सामने आया है। रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए उन लोगों पर जोरदार हमला बोला है जो दूसरों की निजी ज़िंदगी में 'ताका–झांकी' और 'टीका–टिप्पणी' कर रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने साफ शब्दों में कहा कि किसी की निजी ज़िंदगी में ताक–झांक और निजी मामलों पर टिप्पणी वही लोग करते हैं, जो या तो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत और नियत गंदी होती है। उनका यह बयान सीधे तौर पर तेज प्रताप यादव से जुड़े निजी विवादों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सक्रिय आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माएं' हर मसले में घुसने को तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा कि दिखावे की चिंता जताने वालों का असली मकसद और मतलब सब समझते हैं।

हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव की निजी ज़िंदगी को लेकर जिस तरह की चर्चाएं और बयान सामने आए हैं, उसी पृष्ठभूमि में रोहिणी आचार्य की यह प्रतिक्रिया आई है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाई के समर्थन में खुलकर खड़ा होने के तौर पर देखा जा रहा है

रोहिणी आचार्य ने दो टूक कहा कि जिस मसले का संबंध किसी की ज़िंदगी से है, उसे वही व्यक्ति या उसका परिवार समझे और संभाले। बाहरी लोगों को नाहक दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अपील की कि बेवजह परेशान करने से लोग बाज आएं।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM