रोहिणी आचार्य का हमला, बोलीं- झूठ बोलने का कॉपीराइट मोदी सरकार के पास, सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?

ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब भारतीय किचन तक दिख रहा है. इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

रोहिणी आचार्य

ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब भारतीय किचन तक दिख रहा है. इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, 'देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है, ये वो कड़वी सच्चाई है, जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है. मगर झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार, भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है. मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ( USP ) ही रही है कि हरेक उस कड़वे सच से, जिससे मोदी जी, भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है, उसे अफवाह बताकर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है. सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? प्रधानमंत्री जी

रोहिणी आचार्य ने इससे एक दिन पहले भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, 'प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना (PMLLY) के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई, फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं. अपने को चमकाने-दिखाने की बीमारी से ग्रस्त, आपदा - विपदा - इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक- मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी,  बस इस बार फिर से अगर आप थाली - कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते, दीया- मोमबत्ती - पटाखे जलवा देते, तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाय महामानव नरेंद्र... नरेंद्र... नरेंद्र का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता. 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM