RJD-VIP में डील फाइनल, मुकेश सहनी की पार्टी को 18 सीटें देने पर बनी सहमति

आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट बंटवारा हो गया है. मुकेश सहनी की पार्टी VIP को 18 सीटें दी गई हैं.

Mukesh sahni

बिहार में चुनाव है और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझने लगा है. आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट बंटवारा हो गया है. मुकेश सहनी की पार्टी VIP को 18 सीटें दी गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक चली मैराथन बैठकों के बाद वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को 18 सीटों का अंतिम ऑफर मिला है. मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है. सूत्रों के अनुसार, वीआईपी पार्टी 18 सीटों के इस समझौते से संतुष्ट है.

मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव के बीच देर रात आमने-सामने मुलाकात हुई और उसके बाद टेलीफोन पर भी बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी को 18 सीटें देने पर सहमति बन गई. इन सीटों के चयन में जातीय समीकरण और अन्य स्थानीय फैक्टर्स को ध्यान में रखा गया है. जो 18 सीटें फाइनल हुई हैं, उन पर मुकेश सहनी की पार्टी आज से ही टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

सूत्रों के अनुसार, तारापुर विधानसभा सीट को लेकर अभी भी मामला पूरी तरह सुलझा नहीं है. वीआईपी के नेता सकलदेव बिंद पहले ही तारापुर से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं.

इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद आरजेडी की इस सीट में गहरी दिलचस्पी बढ़ गई है. अब आरजेडी और वीआईपी के बीच तारापुर सीट पर सहमति बनने की संभावना है.

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM