RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल

RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 17, 2026, 4:38:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस्तीफे के बाद अटकलें तेज है कि मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मृत्युंजय तिवारी ने भी कहा है कि जहां मान-सम्मान मिलेगा वहां जाने में क्या दिक्कत है। बीजेपी की ओर से उन्हें खुला आमंत्रण भी मिला है। इस बीच भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद भी मृत्युंजय तिवारी अपने स्टैंड पर कायम हैं और कहा है कि वह अब राजद में नहीं जाने वाले हैं।

बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने राजद से इस्तीफा दे चुके मृत्युंजय तिवारी को खुला आमंत्रण दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय, अश्विनी चौबे, मनोज तिवारी समेत कई कई सीनियर लीडरों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि मृत्युंजय तिवारी ने राजद को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। डिबेट में साथ आते थे तो पूरी ईमानदारी, मजबूती और बेबाकी से पार्टी का पक्ष रखते हैं। ऐसे लोगों का राजद में अपमान किया जाना बहुत दुखद है। ऐसे कर्मठ नेता का हर जगह स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में आते हैं तो उनका दिल से स्वागत है।

मृत्युंजय तिवारी के भाजपा नेताओं के साथ पूर्व से अच्छे संबंध रहे हैं। कई मौकों पर वे बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ देखे जाते रहे हैं। उन मुलाकातों की तस्वीरें भी वे साझा करते रहे हैं। भाजपा जाने की अटकलों के बीच भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्रीअश्विनी चौबे और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई कई सीनियर लीडरों के साथ नजर आ रहे हैं।

इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की।  बताया जा रहा है कि  मृत्युंजय तिवारी को खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मिलने के लिए बुलाया है।  मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा देने के बाद पार्टी की तरफ से उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद सिद्दीकी ने मृत्युंजय तिवारी को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता भी बताया। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी ने ही तिवारी को लालू प्रसाद यादव से मिलने की सलाह दी।

बता दें कि गुरुवार की दे शाम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सम्मान नहीं मिलने और अपनी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी पिछले कुछ समय से संगठन में अपनी भूमिका को लेकर असंतुष्ट थे। उन्हें लगता था कि पार्टी में उनके अनुभव और योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिल रहा है।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM