इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बीच मृत्युंजय तिवारी ने राजद के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात की है।

इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 17, 2026, 12:24:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से राजद को बड़ा झटका लगा है। मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। इस बीच मृत्युंजय तिवारी ने राजद के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात की है। वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से मृत्युंजय तिवारी की मुलाकात भी चर्चा में है।

 दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को मृत्युंजय तिवारी ने राजद के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अब भी कायम है। अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सिद्दीकी साहब हमारे अभिभावक हैं। उनसे हमारे व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध हैं। जब वह खेल मंत्री थे, तभी से हमारा उनसे जुड़ाव है। पार्टी में तो हम बाद में आए। सुख-दुख बांटने के लिए उनके पास आना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी से इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया है, उस पर आज भी कायम हूं।

वहीं मृत्युंजय तिवारी की भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात को लेकर भी अटकलें तेज हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है। इंदौर में कुछ दिनों पहले मृत्युंजय तिवारी और कैलाश विजयवर्गीय की आत्मीय भेंट हुई है। मृत्युंजय तिवारी ने कैलाश विजयवर्गीय को व्यवहारिक और लोकप्रिय नेता बताया है साथ ही भाजपा नेता से मिले सम्मान के लिए धन्यवाद और आभार जताया है। वहीं मृत्युंजय तिवारी की भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज है। फिलहाल इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

इससे पहले गुरुवार की दे शाम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सम्मान नहीं मिलने और अपनी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी पिछले कुछ समय से संगठन में अपनी भूमिका को लेकर असंतुष्ट थे। उन्हें लगता था कि पार्टी में उनके अनुभव और योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले छह से सात महीनों से उन्हें लगातार अपमानित महसूस कराया जा रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने कई बार तेजस्वी यादव से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृत्युंजय ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को कुछ लोगों ने पूरी तरह घेर रखा है। उनके मुताबिक, हालात ऐसे हैं कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है तो उसके लिए उस जगह पर बने रहना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा-मेरे सम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी। जहां मेरा सम्मान नहीं है, वहां मैं नहीं रह सकता। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी के लिए उन्होंने क्या योगदान दिया, यह सबसे बेहतर तरीके से तेजस्वी यादव जानते हैं। उन्होंने कहा-यह तो तेजस्वी जी का हृदय जानता होगा कि मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के लिए क्या-क्या किया है।

Trending News

वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM
संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
Jul 17, 2026, 12:08:00 PM