राजद का सवाल, विधायक राजू सिंह की सदस्यता क्यों नहीं खत्म हुई

राजद का सवाल, विधायक राजू सिंह की सदस्यता क्यों नहीं खत्म हुई

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधा है। पार्टी ने बीजेपी के विधायक राजू कुमार सिंह की विधायकी को लेकर के अपना सवाल दागा है। राजद का कहना है कि सजा सुनाए जाने के बाद अब तक राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता को खत्म करने संबंधी नोटिफिकेशन को अब तक क्यों नहीं जारी किया गया है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए बीजेपी से पूछा कि, भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू सिंह हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। उनको चार साल की सजा सुनाई गई है। हैरानी की बात है कि तीन दिन बीत गए, आज चौथा दिन है। अभी तक बिहार विधानसभा ने सदस्यता खत्म करने की कोई कार्यवाही नहीं की है। शक्ति ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे के अंदर सदस्यता खत्म कर दी गई थी लेकिन इनके हाथ में सत्ता है। मनमर्जी करना चाहते हैं। राजू सिंह दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें चार साल की सजा हो गई है तो फिर देरी का कारण क्या है? 

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। अब तक चुप क्यों हैं? अब तक सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए थी और अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए थी। जगह रिक्त हो जानी चाहिए। जगह रिक्त क्यों नहीं की गई। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सत्ता इनके हाथों में है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के साहिबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह को 2018 के एक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से चार साल की सजा सुनाई गई थी। वैधानिक प्रावधान के अनुसार दो साल या उससे ज्यादा की सजा सुनाए जाने पर सदस्यता खत्म हो जाती है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है लेकिन राजू कुमार सिंह के मामले में अब तक ऐसा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से इस सवाल को उठाया गया है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM