लॉ-एंड-ऑर्डर पर RJD का विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन, भाई वीरेंद्र का आरोप- केंद्र बिहार के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है और सदन में इस वक्त प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। इससे पहले मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

Bihar Vidhan sabha

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है और सदन में इस वक्त प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। इससे पहले मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सदन में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है, क्योंकि आज सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करने जा रही है।

कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार के रवैये को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिया गया, जबकि बिहार को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। भाई वीरेंद्र ने बजट को भी घिसा-पिटा बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता के लिए कुछ नया नहीं है।

वहीं दूसरी ओर, सरकार आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। लंच ब्रेक के बाद वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन के पटल पर रखेंगे। यह बजट विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार सरकार का पहला बजट होगा, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस बजट में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा। महिलाओं के लिए 2-2 लाख रुपये तक की सहायता की घोषणा संभव है, वहीं किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने, सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़ी कई अहम घोषणाएं भी बजट का हिस्सा हो सकती हैं।

अब देखना होगा कि सरकार का यह बजट जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और विपक्ष के आरोपों का जवाब कैसे देता है।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM