NEET छात्रा की मौत मामला, RJD सांसद सुरेंद्र यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

सुरेंद्र यादव

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद न सिर्फ राजधानी पटना बल्कि पूरे बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

छात्रा की मौत के बाद उसके पैतृक गांव, जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी कड़ी में जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव गांव पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेंद्र यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, “इससे बेहतर है कि मैं कोई दूसरा काम कर लूं या खेती-बाड़ी करने लगूं, लेकिन अन्याय के साथ खड़ा नहीं रह सकता।”

सुरेंद्र यादव ने नीतीश सरकार के ‘सुशासन’ के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर कहते हैं कि 2005 से पहले बिहार में शाम पांच बजे के बाद कोई भी महिला या पुरुष सुरक्षित नहीं रहता था, लेकिन आज उनके शासन में छात्राएं तक सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना सुशासन की सच्चाई को उजागर करती है।

सांसद ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अब सवाल यही है कि क्या पीड़िता को इंसाफ मिलेगा या यह मामला भी सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM