RJD विधायक संगीता कुमारी का इस्तीफा: BJP जॉइन करने की अटकलें तेज

मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमारी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, संगीता कुमारी आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मोहनिया सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

RJD news

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और बड़ा झटका लगा है. मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमारी ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, संगीता कुमारी आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मोहनिया सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. बता दें, संगीता कुमारी पहले से ही आरजेडी से नाराज चल रही थी और बीजेपी से जुड़ गयी थी. वहीं अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है.

संगीता कुमारी ने इस्तीफ़ा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने यह फैसला “अपने क्षेत्र और जनता के हित में" लिया है. हालांकि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की बात पर अभी औपचारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि वह बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकती हैं.

सूत्रों के अनुसार, संगीता कुमारी की पिछले कुछ महीनों से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार बातचीत हो रही थी. पार्टी उन्हें मोहनिया से एक मजबूत महिला उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार सकती है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संगीता कुमारी के इस्तीफ़े से न सिर्फ़ आरजेडी को झटका लगा है, बल्कि मोहनिया सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है. अगर वे बीजेपी से टिकट पाती हैं, तो वहां सीधा एनडीए बनाम महागठबंधन का हाई-प्रोफाइल मुकाबला देखने को मिल सकता है

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM