राजद में टूट! पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह ने दिया इस्तीफा, खरमास बाद जेडीयू का थामेंगे दामन

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल, यानी आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुज कुमार सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है।

राजद में टूट! पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह ने दिया इस्तीफा, खरमास बाद जेडीयू का थामेंगे दामन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 4:16:00 PM

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल, यानी आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य अनुज कुमार सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। अनुज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक औपचारिक पत्र भेजा है। 

इस्तीफे के लिए भेजे गए पत्र में अनुज कुमार सिंह ने साफ तौर पर लिखा है कि वे राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के पीछे की ठोस वजहों का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। 

बता दें, यह पत्र 31 दिसंबर 2025 की तारीख का है, जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी है.

हालांकि, पत्र में इस्तीफे की वजह का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया है. अनुज कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य (MLC) रह चुके हैं. इससे पहले वह जेडीयू में थे, कुछ महीने पहले जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आए थे. वहीं अब अनुज सिंह ने फिर से आरजेडी का दामन छोड़ दिया है. जानकारी के अनुसार पार्टी संगठन में भी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं.

बता दें कि करीब दो दशकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह अब खरमास बाद जदयू का दामन थामेंगे. - यह बातें सोमवार को उस समय से चर्चा में आ गयी, जब पूर्व विधान - पार्षद ने अपने फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुके देते हुए फोटो = को अपलोड किया. पूर्व विधान पार्षद ने घर वापसी का निर्णय लिया और सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और वहां मौजूद जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अनुज जी हमारे पुराने साथी हैं. अब अनुज सिंह हमारे साथ रहेंगे.

मुख्यमंत्री की इसी अभिव्यक्ति से भाव-भिवोर हुए अनुज सिंह ने कहा कि खरमास बाद 15 जनवरी को विधिवत जदयू की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. इस दौरान काफी देर तक मुख्यमंत्री ने अनुज सिंह से इमामगंज - विधानसभा के बारे में पूछताछ करते रहे और सीएम ने कहा कि - इमामगंज-डुमरिया से उनका पुराना - संबंध रहा है

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM