टिकट नहीं मिला तो कुर्ता फाड़कर फूट-फूटकर रोने लगे RJD नेता, लालू-राबड़ी आवास के बाहर जमकर ड्रामा

राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने रोते-रोते कुर्ता फाड़ लिया। इस दौरान वो सड़क पर भी लेट गए।

Madan Shah

बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच पटना में रविवार को एक बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। मामला आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर का है, जहां मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार मदन शाह ने जमकर हंगामा किया।

मदन शाह अचानक लालू यादव के आवास के बाहर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने गेट के सामने अपना कुर्ता फाड़ लिया और जमीन पर लेटकर फूट-फूटकर रोने लगे। उनका यह ड्रामा वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में मदन शाह आरोप लगाते दिख रहे हैं कि आरजेडी ने उनसे टिकट के बदले पैसे मांगे थे। उनके मुताबिक, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया। मदन शाह ने कहा कि वे सालों से पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं, लेकिन टिकट बांटते वक्त समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई और धनबल वालों को तरजीह दी गई।

इतना ही नहीं, मदन शाह ने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संजय यादव ने टिकट की दलाली की और पैसे लेकर टिकट बेचा।

घटना के दौरान लालू-राबड़ी आवास पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मदन शाह को मौके से हटाया और स्थिति को संभाला। फिलहाल, आरजेडी की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बिहार चुनाव से पहले यह घटना आरजेडी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM