चुनावी हार के बाद सक्रिय हुआ राजद, 26 नवंबर–9 दिसंबर तक होगी व्यापक समीक्षा

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अब आत्ममंथन और समीक्षा की व्यापक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गय

चुनावी हार के बाद सक्रिय हुआ राजद, 26 नवंबर–9 दिसंबर तक होगी व्यापक समीक्षा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 26, 2025, 10:34:00 AM

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अब आत्ममंथन और समीक्षा की व्यापक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध तरीके से सभी प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों और प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा 26 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें चुनावी रणनीति से लेकर संगठन की मजबूती तक हर पहलू पर विस्तार से चर्चा होगी।

राजद कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा का पहला चरण 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। इस अवधि में उन सभी सीटों की समीक्षा होगी, जहां पहले चरण में मतदान हुआ था। शुरुआत मगध प्रमंडल के नेताओं और प्रत्याशियों के साथ होगी। इसमें उम्मीदवारों से लेकर स्थानीय नेताओं तक को बुलाया गया है ताकि जमीनी स्थिति की वास्तविक रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व तक पहुंच सके।

पहले चरण की बैठक में प्रत्याशियों से बूथवार प्रदर्शन, मतदान दिन की चुनौतियों, स्थानीय समीकरणों और चुनाव प्रचार सामग्री के प्रभाव जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। यह भी देखा जाएगा कि किन सीटों पर अपेक्षा के अनुरूप वोट ट्रांसफर नहीं हुआ और किन क्षेत्रों में संगठनात्मक कमजोरी सामने आई।

समीक्षा का दूसरा चरण 5 दिसंबर से शुरू होगा और 9 दिसंबर तक चलेगा। इस चरण में उन सीटों के प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा, जहां अंतिम चरणों में वोट डाले गए थे। बैठक में मतदान पैटर्न, बूथ लेवल मैनेजमेंट, सहयोगी दलों की भूमिका, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और गठबंधन की रणनीति जैसे मुद्दों का गहन विश्लेषण किया जाएगा।

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM