राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी का बड़ा दावा: बोले– संख्या बल है तभी लड़ रहे हैं चुनाव

आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने आज गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी

Tejashwi yadav

आगामी 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जीत सुनिश्चित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी रणनीति के तहत तेजस्वी यादव ने आज महागठबंधन के विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई। हालांकि इस बैठक से एआईएमआईएम ने दूरी बना ली, जिससे सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही है और महागठबंधन पूरी तरह आश्वस्त है कि राज्यसभा चुनाव में जीत उनकी ही होगी। तेजस्वी ने कहा कि गठबंधन के सभी विधायकों से बातचीत की जा रही है और सभी एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या बल का इंतजाम हो गया है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर संख्या बल नहीं होता तो हम चुनाव ही क्यों लड़ते। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। एनडीए ने इन सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और जीत का दावा भी कर रहा है। वहीं, संख्या बल कम होने के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने भी एक सीट पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

आरजेडी को उम्मीद है कि कांग्रेस और एआईएमआईएम जैसे सहयोगी दल उनके उम्मीदवार को समर्थन देंगे। हालांकि फिलहाल एआईएमआईएम के रुख को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक और आईपी गुप्ता मौजूद रहे, लेकिन एआईएमआईएम के विधायक शामिल नहीं हुए।

एआईएमआईएम की ओर से कहा गया कि उन्हें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या तेजस्वी यादव अपने पक्ष में जरूरी संख्या बल जुटा पाते हैं या नहीं। राज्यसभा चुनाव के नतीजे बिहार की राजनीति में नए समीकरण भी तय कर सकते हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM