राज्यसभा चुनाव में 4 विधायकों ने नहीं डाला वोट, उम्मीदवार चयन से नाराजगी और निजी कारण आए सामने

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले।

तेजस्वी यादव

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले।

भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएम नीतीश अब राज्यसभा चले गए हैं।

मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन की ओर से दलित, अल्पसंख्यक या ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार नहीं बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वर्गों की अनदेखी कर अन्य कोटे से प्रत्याशी उतारा गया, जिसके विरोध में उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया।

वाल्मीकिनगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की तरफ से ये जानकारी सामने आई कि, वे महागठबंधन द्वारा घोषित उम्मीदवार से नाराज थे। उनकी मांग थी कि राजद नेता और बगहा चीनी मिल के मालिक दीपक यादव को कैंडिडेट बनाया जाना चाहिए था। सुरेंद्र कुशवाहा पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के टिकट पर वाल्मीकिनगर से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

जबकि फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि जब पार्टी के विधायकों को ही सम्मान नहीं मिलेगा तो वोट देने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

मोतिहारी के ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने कहा, वह वोट डालने के लिए पटना गए थे, लेकिन मां की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद वो दिल्ली लौट आए। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने की जानकारी नेताओं को दी थी। फैसल रहमान ने कहा कि 'मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है।.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM