राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है. कल यानी 16 मार्च को मतदान होना है. इसकी तैयारी के तहत आज दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधायकों का मॉक पोल आयोजित किया जाएगा.
दोपहर 2 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से बुलाया गया है। यहां विधायकों के लिए 'मॉक पोल' यानी अभ्यास मतदान कराया जाएगा।
इसका उद्देश्य विधायकों को राज्यसभा चुनाव में होने वाली वरीयता आधारित मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना है, ताकि वास्तविक मतदान के समय किसी भी प्रकार की मानवीय या तकनीकी गलती न हो।
एनडीए नेतृत्व का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में एक भी गलत वोट पूरा समीकरण बिगाड़ सकता है। इसी कारण मॉक पोल के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी उम्मीदवारों को तय कोटा के अनुसार वोट मिलें और उनकी जीत सुनिश्चित हो सके।
राज्यसभा चुनाव में एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, भाजपा के प्रदेश महामंत्री Shivesh Kumar, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री Nitish Kumar, केंद्रीय राज्य मंत्री Ramnath Thakur तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha शामिल हैं। एनडीए को उम्मीद है कि गठबंधन की एकजुटता के कारण सभी उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।
वहीं महागठबंधन की ओर से राज्यसभा चुनाव में Amarendra Dhari Singh को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि विधानसभा में संख्या बल के आधार पर एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।