रात के अंधेरे में खाली होने लगा राबड़ी आवास, पिकअप वैन से ले जाया जा रहा सामान

राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से इस आवास से सामान हटाने का सिलसिला देखा जा रहा है

राबड़ी आवास

राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से इस आवास से सामान हटाने का सिलसिला देखा जा रहा है। आज देर शाम भी पिकअप वैन के ज़रिए राबड़ी आवास से पेड़-पौधे और अन्य घरेलू सामान बाहर ले जाया गया।

राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि राबड़ी आवास से हटाया जा रहा पूरा सामान धीरे-धीरे महुआ बाग इलाके में निर्माणाधीन राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नए आवास पर शिफ्ट किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 25 नवंबर 2025 को बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही पटना के हार्डिंग रोड स्थित 39 नंबर नया सरकारी बंगला राबड़ी देवी के नाम आवंटित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, लालू-राबड़ी परिवार अब 39, हार्डिंग रोड स्थित इसी नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हो रहा है। यह आवास उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के आधार पर आवंटित किया गया है।

सरकार का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी बंगला देने की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। ऐसे में पद और संवैधानिक हैसियत के अनुसार आवास आवंटन की नई नीति लागू की जा रही है।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से 10 सर्कुलर रोड स्थित इस बंगले में रह रहा था। नोटिस मिलने के बाद अब यह आवास  खाली किया जा रहा है, और इसी क्रम में रोज़ाना सामान हटाने की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM