कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी का तंज, बोलीं- जितनी हत्याएं 'जंगलराज' में नहीं होती थीं, उससे ज्यादा हत्याएं रामराज' में हो रही है

बिहार में कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने NDA सरकार को घेरा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में रोज हत्याएं और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं

राबड़ी देवी

बिहार में कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने NDA सरकार को घेरा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में रोज हत्याएं और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन बिहार सरकार सो रही है. पुलिस उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बीजेपी 'जंगलराज' की चर्चा करती है लेकिन उसके 'रामराज' में 'जंगलराज' से ज्यादा हत्याएं हो रही हैं. राबड़ी देवी ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सदन के अंदर जवाब दे.

जितनी हत्याएं 'जंगलराज' में नहीं होती थीं, उससे ज्यादा हत्याएं बीजेपी जिसको 'रामराज' कहती है, उसमें हो रही हैं. पटना में रोज हत्या हो रही है. पुलिस और प्रशासन के लोग क्या कर रहे हैं? ये पता नहीं चल रहा है.

राबड़ी देवी ने सरकार पर संगीन आरोप लगाया और हत्याओं के मुद्दे पर अपराधियों के संरक्षण की ओर इशारा किया. राबड़ी देवी ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिख नहीं रहा है या जानबूझकर सत्ता के संरक्षण में अपराध करवा रहे हैं?

राबड़ी देवी ने साफ-साफ कहा की बिहार में हत्याओं का दौर जारी है. सरकार सोई हुई है और सरकार में बैठे लोग सदन के अंदर ना कोई जवाब देते हैं ना ही इस हत्याओं के दौर के को रोकने का कोई प्रयास करते हैं. सरकार को ऐसे मामले से कोई मतलब नहीं रह गया है.

राज्य सरकार के खजाने को लेकर भी राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य का खजाना खाली हो गया है और सरकार इसको लेकर भी सदन के कुछ नहीं बोल रही है.

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM