राबड़ी देवी का बड़ा बयान: नीतीश को जबरदस्ती हटाया जा रहा, बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, उन्हें बिहार नहीं छोड़ना चाहिए

राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav करीब 10 दिन बाद दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप और स्वास्थ्य जांच हुई। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi भी मौजूद थीं।

लालू यादव की फोटो

राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav करीब 10 दिन बाद दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप और स्वास्थ्य जांच हुई। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi भी मौजूद थीं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर बड़ा बयान दिया।

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया जा रहा है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। राबड़ी ने साफ कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहकर बिहार के लिए काम करना चाहिए।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी क्रम में वह इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

नीतीश कुमार के इस फैसले पर विपक्ष भी हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने आरोप लगाया कि बिहार में बीजेपी ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देने की नौबत आ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी धीरे-धीरे अपनी सहयोगी पार्टियों को खत्म कर देती है और अब नीतीश कुमार को भी हाईजैक कर लिया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM