राबड़ी देवी बोलीं- ऐरा-गैरा तरीके से चुनाव जीतकर यह लोग सदन में आए हैं, जवाब- तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है

बिहार विधान परिषद के द्वितीय पाली में सोमवार को सदन की कार्यवाही काफी गहमागहमी और तकरार के बीच शुरू हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने सीधे सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में आपने क्या किया?

Rabdi devi

बिहार विधान परिषद के द्वितीय पाली में सोमवार को सदन की कार्यवाही काफी गहमागहमी और तकरार के बीच शुरू हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने सीधे सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में आपने क्या किया? उन्होंने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि पिछले 15 सालों में कुछ नहीं हुआ, लेकिन 25 सालों में जनता के लिए क्या काम किया गया, इसका जवाब दिया जाए।

इस बीच सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में शांति बनाए रखने की कोशिश करते हुए कहा कि बीच-बचाव करने की आवश्यकता है। लेकिन सत्ता और विपक्ष के बीच बहस जारी रही। इस पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी से पलटवार करते हुए कहा कि यदि आप पिछले 15 सालों में कुछ काम नहीं कर पाईं, तभी तो आज आपके विधायकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।

इस पर राबड़ी देवी भी खामोश नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि आप लोग तो वोट चोरी करके यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐरा-गैरा तरीके से चुनाव जीतकर यह लोग सदन में आए हैं और जनता का भरोसा तोड़ दिया। तभी अशोक चौधरी ने जोर देकर कहा कि- जनता ने आपके घोषित योजनाओं पर कभी भरोसा नहीं किया और उन्हें लगता है कि आज भी आप लोग गलत कार्य करने की कोशिश करेंगे।

मंत्री अशोक चौधरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर हमने वोट चोरी की होती, तो आपने अपने कार्यकाल में जनता को क्या दिया? उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के घोषणापत्र और योजनाओं पर जनता का भरोसा कभी नहीं रहा। इसके बाद सत्ता पक्ष के नीरज कुमार ने कहा कि सरकार हर घटना पर समय रहते कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में 10 घंटे के भीतर ही कार्रवाई की जा चुकी है। नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर आप लोग वोट चोरी से जीतते हैं, तो क्या आपके नेता तेजस्वी यादव ने भी वोट चोरी से चुनाव जीते हैं?

इस बीच राबड़ी देवी ने कहा कि सब पार्टी के वोट मिलाकर जो भी वोट मिला, वह सब चोरी से मिला। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि आप लोग वोट चोरी करके ही सत्ता में पहुंचे हैं। नीरज कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यदि हम वोट चोरी से जीतते हैं, तो आपका बेटा भी वोट चोरी से जीत गया है, यह भी स्वीकार करें।

सदन में हंगामा और बढ़ गया जब राबड़ी देवी बेल में आकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया

Trending News

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM