फोर्स भेजने के बाद CM सम्राट ने राबड़ी देवी को दिया आखिरी अल्टीमेटम, 15 दिनों बाद होगी कार्रवाई

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सियासत तेज हो गई है। अब राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है। आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोर्स भेजने के बाद CM सम्राट ने राबड़ी देवी को दिया आखिरी अल्टीमेटम, 15 दिनों बाद होगी कार्रवाई

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सियासत तेज हो गई है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। खुली चुनौती के बाद  राबड़ी आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कल SDPO सचिवालय अनु कुमारी भी राबड़ी देवी से मिली थी। अब राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है। आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।  

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पटना जिला प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है। ताजा नोटिस के अनुसार राबड़ी देवी को 15 दिनों के भीतर 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करना होगा।  पटना जिला प्रशासन ने 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने के लिए अनुरोध किया है आवास खाली नहीं करने पर 15 दिनों के बाद राबड़ी देवी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शनिवार को खुली चुनौती के बाद  राबड़ी आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।  सचिवालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनु कुमारी भारी पुलिस बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी। उन्होंने राबड़ी देवी से बात भी की थी।   

शनिवार को 10 सर्कुलर रोड, आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। सचिवालय एसडीपीओ राबड़ी देवी के आवास पहुंचीं और उन्होंने उनसे बातचीत की। पुलिस प्रशासन की ओर से सरकारी आदेशों और कानूनी नोटिस का हवाला दिया गया है, जबकि राबड़ी देवी अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं।

इससे पहले गाजियाबाद से पटना लौटने के बाद राबड़ी देवी ने आवास खाली नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह बंगला छोड़ने वाली नहीं हैं। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। 

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने हाल ही में राबड़ी देवी को तीसरा नोटिस जारी किया था। विभाग ने आवास जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया कि यह बंगला अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान आवंटन के अनुसार आवास खाली कराया जाना जरूरी है। विभाग का कहना है कि पहले भी दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक आवास खाली नहीं किया गया है।

Trending News

दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
Sep 07, 2026, 3:38:00 PM
 गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Sep 07, 2026, 3:13:00 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
Sep 07, 2026, 2:56:00 PM
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
Sep 07, 2026, 2:37:00 PM
 एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sep 07, 2026, 2:16:00 PM
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM