NDA सरकार ने लोक-लाज की सारी सीमाएं पार कर दीं, राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर RJD का बड़ा हमला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सियासत तेज हो गई है। राजद ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमों की आड़ में विपक्ष के साथ भेदभाव हो रहा है।

NDA सरकार ने लोक-लाज की सारी सीमाएं पार कर दीं, राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर RJD का बड़ा हमला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के आदेश पर सियासत तेज हो गई है। राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर राजद ने तीखा हमला बोला है। राजद ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमों की आड़ में विपक्ष के साथ भेदभाव हो रहा है। 

राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर राजद ने तीखा हमला बोला है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमों की आड़ में विपक्ष के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने लोक-लाज की सारी सीमाएं पार कर दीं। राजद प्रवक्ता ने कहा-राबड़ी देवी 20 वर्षों से 10 सर्कुलर रोड में रह रही हैं। नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद आवास खाली कराने का नोटिस क्यों? राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के आवास आवंटन का उदाहरण दिया और कहा कि सवाल सिर्फ एक बंगले का नहीं, लोकतांत्रिक मर्यादा का है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने हिसाब से नियम बना रही और उनकी व्याख्या कर रही है। साथ ही राजद प्रवक्ता ने विपक्ष के नेता के साथ घटिया और निकृष्ट व्यवहार का आरोप लगाया। 

वहीं राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने के चैलेंज पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सब लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नियम कानून है उसके हिसाब से काम होता है और सभी लोगों को नियम कानून का पालन करना चाहिए। जो नियम कानून कहता है वही होता है और सब लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को भी घर की चिंता होने लगी? मकान के सवाल पर हठधर्मिता नहीं करना चाहिए। आप विपक्ष के नेता हैं, आपका आचरण महत्वपूर्ण होता है। 

इससे पहले राबड़ी देवी ने साफ तौर पर एलान कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर अपना यह मौजूदा बंगला खाली नहीं करेंगी और सरकार चाहे तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो पुलिस बल का प्रयोग कर सकती है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा ले। हम आवास खाली नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी नया-नया मुख्यमंत्री बने हैं, चाहें तो फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें।

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करने का नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह आवास अब बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में पूर्व आवंटन को समाप्त करते हुए राबड़ी देवी से मकान खाली करने का अनुरोध किया गया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है।

Trending News

दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
दो गुटों में लड़ाई, एक की हालत गंभीर, हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला
Sep 07, 2026, 3:38:00 PM
 गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
गांधी मैदान में महीनों से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय, चालू नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Sep 07, 2026, 3:13:00 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
भारतीय जीवन बीमा निगम, 70 वर्षों का विश्वास, सुरक्षा और सेवा प्रदान किया: हेमंत मिश्रा
Sep 07, 2026, 2:56:00 PM
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
Sep 07, 2026, 2:37:00 PM
 एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एक झटके में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sep 07, 2026, 2:16:00 PM
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM