राबड़ी देवी की ओर इशारा कर बोले CM नीतीश— “ये क्या जानती हैं, सिर्फ हल्ला करना आता है”

बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के बीच विपक्षी दलों के विधान पार्षदों के तरफ से जमकर शोरगुल किया जा रहा था

Nitish Kumar

बिहार विधान परिषद में आज उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के विधान पार्षदों ने जमकर शोरगुल किया। विपक्ष के हंगामे के बीच नेता सदन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हुए और विपक्षी एमएलसी पर तीखा हमला बोला।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष के लोग सिर्फ हल्ला करना जानते हैं, काम कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, “तुम लोगों ने आज तक क्या किया है? सिर्फ शोर मचाना आता है।” इसी दौरान मुख्यमंत्री ने महिला विधान पार्षदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग हल्ला कर रही हैं, लेकिन इन्हें खुद नहीं पता कि ये किस मुद्दे पर बोल रही हैं। राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “ये क्या जानती हैं?”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजद की ओर से हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने कभी महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ काम किया है।

नीतीश कुमार ने यह भी साफ किया कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सदन में अनावश्यक हंगामा करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन का माहौल और ज्यादा गरमा गया।

Trending News

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM