रात में राबड़ी आवास खाली होने पर भड़के नीरज कुमार, बोले— आखिर जनता से क्या छुपाना चाहते हैं लालू परिवार?

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राबड़ी आवास की तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने सरकारी आवास रात के अंधेरे में, चोरों की तरह, खाली किया। उन्होंने दावा किया कि लालू परिवार दिन के उजाले में आवास खाली करने से बच रहा था, क्योंकि घर में कोई “खजाना” छिपा हुआ था।

भाजपा नेता नीरज कुमार ने शुक्रवार को बयान जारी कर लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राबड़ी देवी रात के अंधेरे में मकान क्यों खाली कर रही हैं, दिन के उजाले में क्यों नहीं, जनता और मीडिया से आप क्या छिपाना चाह रही हैं? सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किस तरह आपके यहां हो रहा था, या कोई खजाना छिपा कर रखा हुआ था, जो रात के अंधेरे में चोरों की तरह खाली करना पड़ रहा है। लालू परिवार दिन के उजाले में कोई काम नहीं कर सकता है। यह भ्रष्टाचारी, अपराधी परिवार है। बंगला खाली करने का नोटिस मिला था, फिर फजीहत होने के बाद बंगला खाली किया जा रहा है। याद रखिएगा टोंटी खोलकर नहीं ले जाइएगा।"

नीतीश सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री रामकृपाल यादव ने भी शुक्रवार को कहा कि कानून और नियम सबके लिए है। उन्हें (लालू-राबड़ी) नया आवास मिल गया है, उसका आवंटन हो गया है। (मौजूदा आवास) छोड़ देना चाहिए। मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं, जो सुविधा मिलनी चाहिए वो सरकार उपलब्ध करा रही है।

बिहार में पिछले महीने नई सरकार के गठन के बाद भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए पटना के 39, हार्डिंग रोड वाला सरकारी आवास कर्णांकित कर दिया था। अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करना होगा, जिसमें लालू परिवार बीते दो दशक से रहता आया है। इस पर बीते दिनों जमकर राजनीति हुई थी। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने यह तक कह दिया कि जो करना होगा करेंगे लेकिन डेरा (आवास) खाली नहीं करेंगे।


 

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM