प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत तेज गति से आगे बढ़ चुका है, जो अब रुकने वाला नहीं : किरण रिजिजू

पटना: केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट 2026-27 को लेकर कहा कि पूर्वोत्तर भारत का भविष्य बिहार पर टिका हुआ है

किरण रिजिजू ‎

पटना: केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट 2026-27 को लेकर कहा कि पूर्वोत्तर भारत का भविष्य बिहार पर टिका हुआ है। इस बार का बजट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करता है।  उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इस बजट में कई योजनाएं की घोषणा की गई हैं। 

‎बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू ने कहा कि इस बजट में बिहार के लिए काफी कुछ है। बिहार के युवाओं के रोजगार के लिए बल दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा करने पर इस बजट में ध्यान दिया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं। ‎

‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत गति से आगे बढ़ चुका है, जो रुकने वाला नहीं है। 2047 में विकसित भारत के लिए पिछले दो कार्यकाल में यह एक्सप्रेस जिस गति से आगे बढ़ा है, उससे कई गुना रफ्तार से अब आगे बढ़ेगा।

‎उन्होंने कहा कि छोटे कार्यों के लिए जो कई प्रावधान होते थे, उसे हटाने की भी पहल इस बजट में की गई है। एक हाई लेवल लिगरेट्री रिफॉर्म्स कमिटी बनाई गई है जो आम लोगों के कागजी कार्रवाई पूरा करने में दिक्कत होती थी, उसे कम करने को लेकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए टैक्स रेट को भी आगे बढ़ाने के लिए निर्णय लिए गए हैं। इसके अलावा दवाई के मूल्यों में भी कटौती की गई है। युवाओं के स्किलिंग के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है, जो छोटे शहरों के लिए काफी लाभप्रद होने वाली है। 

‎केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने आगे कहा कि युवाओं को ताकत देने के लिए सरकार ने क्वालिटी एजुकेशन पर बल देते हुए बजट में नेशनल इंस्टीट्यूट का गठन किया है। बिहार में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं, जिसके लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

‎ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में बिहार में आधारभूत संरचना के लिए बड़ी राशि दी गई है। इस बार आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि 1991 में बनारस से गया, किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचने में तीन दिन लगे थे, लेकिन आज कुछ घंटे में जाया जा सकता है। 

‎उन्होंने कहा कि बिहार में कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे, रेलवे कॉरिडोर, बुद्ध सर्किट अन्य टूरिज्म सर्किट का बहुत लाभ होने वाला है। इस बजट में छोटे जनसंख्या वाले बड़े शहरों को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाने का फैसला लिया गया है। ऐसे शहरों की संख्या सबसे ज्यादा यूपी और बिहार में है, जिसका लाभ भी सीधे तौर पर बिहार को मिलने वाला है। 

‎बजट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ नियंत्रण के लिए राशि सिर्फ बिहार को ही उपलब्ध कराई गई है। पीएम मोदी का मानना है कि बाढ़ से बिहार को नुकसान हुआ था, इस कारण यह राशि सिर्फ बिहार को दी गई है। 

‎केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बिहार राज्य के लिए जो भी जरूरत है, उसमें पीएम मोदी ने कोई कमी नहीं रखी है और आगे भी वे कमी नहीं रखेंगे, यह हम सबको भरोसा रखना है।  विशेष पैकेज नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि यहां जब सभी कुछ दिया जा रहा है, तो फिर पैकेज की क्या जरूरत? आधारभूत संरचनाओं में बिहार अब लगभग परिपूर्ण हो चुका है, अब हम यहां रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं। इस बजट में लोगों की जिंदगी सुधारने और बड़े प्रोजेक्ट पर ध्यान दिया गया है। 

‎उन्होंने सदन में विपक्ष द्वारा हंगामा कर बाधित किए जाने को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमारी इच्छा लोगों की सेवा करने की है। हमारी ताकत ,  हमारी बात और सोच में है। 

‎इस प्रेस वार्ता से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया। 

‎इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी और विधान पार्षद संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहें!

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM