जदयू में बड़ा फेरबदल की तैयारी: ललन सर्राफ होंगे कार्यकारी अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा लड़ेंगे चुनाव

जेडीयू में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पार्टी ने ललन सराफ को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है।

JDU News

जेडीयू में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पार्टी ने ललन सर्राफ को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। वे 16 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव की व्यस्तताओं के चलते उनके सामने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभा पाना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण पार्टी ने यह अहम फैसला लिया है।

ललन सराफ जेडीयू के पुराने और सक्रिय नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू ने यह निर्णय पूरी रणनीति के तहत लिया है ताकि चुनावी मोर्चे पर किसी तरह की कमजोरी न आए। ललन सराफ की कार्यशैली और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के अंदर इस फैसले को सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे जेडीयू की चुनावी तैयारियों में नई ऊर्जा आएगी।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM