प्रवास कार्यक्रम में छपरा पहुंचे संजय सरावगी, बोले- कार्यकर्ताओं का संघर्ष, निष्ठा और परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव ‎

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम में ऐतिहासिक और पौराणिक धरती छपरा पहुंचे। उनके आगमन और उनके स्वागत के लिए सोनपुर से लेकर छपरा तक की सड़कें सजी थीं।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम में ऐतिहासिक और पौराणिक धरती छपरा पहुंचे। उनके आगमन और उनके स्वागत के लिए सोनपुर से लेकर छपरा तक की सड़कें सजी थीं। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तोरण द्वार लगाए गए।  

‎इस दौरान उनका कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। अपने अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।  

‎भाजपा अध्यक्ष सरावगी जैसे ही सोनपुर केबजरंग चौक पहुंचे, उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद पीरगंज मोड़, दिघवारा, आमी और डोरीगंज में भी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। 

‎इस अवसर पर छपरा पूर्वी के जिला अध्यक्ष  रंजीत सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कृष्ण कुमार 'मंटू' की  उपस्थिति भी रही। प्रदेश अध्यक्ष का नेवाजी टोला, बाजार समिति मोड़, कचहरी स्टेशन, नगरपालिका चौक और रामराज चौक के पास भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया।  

‎ इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष गरखा में  पूर्वी मंडल अध्यक्ष  धनन्जय सिंह  की पूज्य माताजी स्व. चंद्रावती कुंवर के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

‎ इस मैके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह  स्मृति और संवेदना का क्षण है । परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस वियोग की घड़ी में धैर्य और संबल दें।

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इसके बाद भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह पहुंचे, जहाँ पहले से उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हिस्सा लेते हुए जहाँ कार्यकर्ताओं की तारीफ की, वहीं उनका उत्साह भी बढ़ाया।  

‎समारोह में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा- आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं।  

‎उन्होंने कहा, " भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो इसका मुख्य कारण प्रेरणादायी नेतृत्व, सशक्त विचारधारा और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। यह वही कार्यकर्ता हैं जो बिना किसी प्रचार के अनवरत कार्य करते हैं, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राष्ट्रभक्ति को नहीं छोड़ते हैं।"

‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का संघर्ष, निष्ठा और परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। 

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा- " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज वर्तमान पीढ़ी को भी अपने हिस्से का त्याग, तपस्या और पुरुषार्थ करना होगा। यदि विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना है और ऐसा भारत बनाना है, तो हमें भी पुराने कार्यकर्ताओं की उस परंपरा को आगे बढ़ाना है। आज हमें जिम्मेदारी समझने की जरूरत है।"

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जब से एनडीए की सरकार बिहार में बनी है, तब से हमने बिहार के विकास की गति बढ़ाई है। अगले पांच वर्षों में हमने एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।  उन्होंने इस क्रम में 2005 के पहले की सरकार का भी जिक्र किया।  

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक शक्तिशाली और गतिमान संगठन के साथ राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने के लिए आप आगे आएं।  

‎भाजपा अध्यक्ष सरावगी इसके बाद जिला कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। इसके बाद वे अनुसूचित जनजाति के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे और जलपान कर चाय का आनंद उठाया।  

‎छपरा में उन्होंने गणमान्य और प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात कर उनके साथ विचार विमर्श कर उनकी राय जानी। इसके बाद वे जिला कोर कमिटी के लोगों के साथ बैठक की। रात्रि विश्राम उन्होंने नगर अध्यक्ष मध्य के आवास पर किया।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल यानी शनिवार को अपने प्रवास कार्यक्रम में समस्तीपुर जाएंगे।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM