नए मिशन पर प्रशांत किशोर, CM सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरे पर उठाए सवाल

बिहार में सम्राट सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि तेजस्वी यादव और विपक्ष की अन्य पार्टियां इस बहुमत पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए सरकार पर करारा प्रहार किया है।

नए मिशन पर प्रशांत किशोर, CM सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरे पर उठाए सवाल

बिहार में सम्राट सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि तेजस्वी यादव और विपक्ष की अन्य पार्टियां इस बहुमत पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए सरकार पर करारा प्रहार किया है। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाया है। 

 खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर ने सम्राट सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने को  सत्ता और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग बताया। पीके ने कहा-यह लोकप्रियता का बहुमत नहीं बल्कि 10 हजार रुपये में खरीदा गया बहुमत है और आरोप लगाया कि यह सत्ता बैकडोर से हासिल की गई है।

प्रशांत किशोर ने बहुमत पर सवाल उठाते हुए बोले-यह बहुमत 202 विधायकों का समर्थन नहीं बल्कि सत्ता और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग से हासिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल कर यह बहुमत तैयार किया गया। जिन लोगों ने इसमें भूमिका निभाई, उन्होंने नीतीश कुमार को हटाकर अपनी पसंद के नेता को मुख्यमंत्री बनाया।

वहीं सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को किसी अदालत ने पूरी तरह बरी नहीं किया है, बल्कि उन्हें केवल नाबालिग होने के कारण राहत मिली थी। पीके ने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री अपने दम पर नहीं बने हैं, बल्कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व के समर्थन से यह जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 'बिहार नवनिर्माण अभियान' पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए  सरकार बनने के बाद ही जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद 'बिहार नवनिर्माण अभियान' के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM