राज्यसभा चुनाव वोटिंग पर बोले प्रशांत किशोर, कहा – बिहार से हर बार कोई ये चुनाव जीत कर जाता है, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

Prasant kisor

भोजपुर: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को भोजपुर पहुंचे। दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में जाकर संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इसी क्रम में वे आज भोजपुर जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने आरा में स्थित रॉयल विजन क्लब रिसोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उसका नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि “दस-दस हजार रुपये देकर 202 सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार तीन महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। यह परिणाम उनकी लोकप्रियता का नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चर्ड रिजल्ट’ का उदाहरण है। इसलिए 202 विधायक होने के बाद भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ रहा है। 

इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव वोटिंग का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार लोग बिहार से राजयसभा में जाते हैं, बावजूद बिहार के लोगों की स्तिथि नहीं बदलती। जो चुन कर जाते हैं वो बिहार में एक ट्रेन को स्टोपेज तक नहीं करवा पाते हैं।

*चुनाव के बाद से अबतक 50 से ज्यादा बच्चों की दूसरे प्रदेशों में हुई मौत, फिर भी नेता-मंत्री मौन*

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़े मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए बोलें- अभी तक जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है तब से बिहार के 50 से ज्यादा ऐसे युवा जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं उनकी मृत्यु हो गई है लेकिन सरकार के किसी नेता या मंत्री के तरफ से किसी बच्चे के लिए अबतक एक ब्यान भी नहीं आया है।

मौके पर अभय सिंह, शैलजा सिंह, किरण सिंह, सलमा बेग़म, एस के सिंह, सिद्ध नाथ राय, तथागत हर्षवर्धन, किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन जी सहित अन्य मौजूद थे।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM