छपरा कांड पर सियासत तेज, राजीव प्रताप रूडी ने की CID जांच की मांग, सम्राट चौधरी ने जताई सहमति

छपरा में एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। Rajiv Pratap Rudy ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सम्राट चौधरी

छपरा में एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। Rajiv Pratap Rudy ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। डेरनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अलग-अलग पक्षों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं।

सांसद Rajiv Pratap Rudy ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी कर बताया कि 11 मार्च को सांसद कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, जिसके बाद करीब पौने पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट भी सौंप दी है, लेकिन मामले को लेकर संदेह अभी भी बरकरार है।

ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस के बयानों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां पुलिस इसे सामान्य घटना मान रही है, वहीं स्थानीय लोग और परिजन इसे आपराधिक मामला बता रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। इन आरोपों के चलते क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी गंभीरता को देखते हुए सांसद Rajiv Pratap Rudy ने बिहार के गृह मंत्री Samrat Choudhary से फोन पर बातचीत की और इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। सांसद का कहना है कि सीआईडी जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

वहीं, उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने भी इस मांग पर सहमति जता दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जाएगी, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। सांसद ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM