भारत रत्न पर सियासी बवाल, तेजप्रताप बोले- लालू जी को मिलना चाहिए भारत रत्न

भारत रत्न पर सियासी बवाल मचा हुआ है। एक दिन पहले केसी त्यागी ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर CM नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग की थी।

Tej Pratap

भारत रत्न पर सियासी बवाल मचा हुआ है। एक दिन पहले केसी त्यागी ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर CM नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग की थी। केसी त्यागी की इस मांग के बाद जदयू ने उनसे किनारा कर लिया।

बात यहां तक पहुंच गई कि केसी त्यागी का पार्टी से लेना-देना नहीं। मंत्री अशोक चौधरी ने भी त्यागी की निजी राय बताया। हालांकि, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने नीतीश के नाम का समर्थन किया है।

चिराग पासवान और जदयू की इस मांग पर पलटवार करने में लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी देरी नहीं की. तेज प्रताप ने भावुक और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर भारत रत्न की बात हो रही है, तो उनके पिता लालू प्रसाद यादव को इससे वंचित नहीं रखा जा सकता. तेज प्रताप ने कहा कि भारत रत्न तो लालू जी को भी मिलना चाहिए

नीतीश जी और हमारे पिता (लालू जी) दोनों भाई-भाई की तरह हैं. अगर नीतीश जी को मिलता है, तो हमें खुशी होगी, लेकिन लालू जी का योगदान भी अतुलनीय है. दोनों को यह सम्मान मिलना चाहिए. तेज प्रताप के इस बयान ने साफ कर दिया है कि राजद इस मुद्दे पर पीछे नहीं रहने वाली है. वह लालू यादव के सामाजिक न्याय वाले कद को नीतीश कुमार के कद के बराबर ही खड़ा रखना चाहती है.

ये पहला मौका नहीं है, जब राजद की ओर से भारत रत्न के लिए लालू यादव का नाम सामने आया हो। बिहार चुनाव के दौरान आरजेडी ऑफिस के पास एक पोस्टर लगाया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव को 'भारत रत्न' देने की मांग की गई थी।

पोस्टर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रंजीत रजक की ओर से लगाया गया था। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी भारत रत्न के लिए लालू यादव के नाम का प्रस्ताव रख चुकी हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM