बिहार में अपराध पर सियासी तकरार तेज: राजीव प्रताप रूडी बोले—तेजस्वी बाहर थे तब कम था क्राइम, लौटते ही बढ़ा

पटना में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और मौत के 11 दिन बीत चुके हैं. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. SIT लगातार जांच में जुटी हुई है. लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक किसी बड़े ब्रेकथ्रू की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

राजीव प्रताप रूडी

पटना में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और मौत के 11 दिन बीत चुके हैं. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. SIT लगातार जांच में जुटी हुई है. लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक किसी बड़े ब्रेकथ्रू की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना पर बिहार में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई हैं. सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तेजस्वी यादव बिहार से बाहर थे, तब अपराध की घटनाएं कम थीं. लेकिन उनके लौटते ही राज्य में अपराध बढ़ गया है. रूडी के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है.

इसी बीच शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं. प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की तख्तियां लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करती दिखीं. महिलाओं का साफ कहना है कि जब तक इस हॉस्टल को बुलडोजर से गिराने का नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस हॉस्टल में गंभीर आपराधिक गतिविधियां होती रही हैं, लेकिन प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं.

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने यह भी दावा किया कि मृत छात्रा के कथित आरोपी अब भी हॉस्टल परिसर में खुलेआम मौजूद हैं. उनका कहना है कि आरोपी वहीं बैठकर दही-चूड़ा और दूध खा रहे हैं. लेकिन, सरकार और पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही. महिलाओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनलोगों ने कहा कि हॉस्टल के पीछे के दोनों गेट खुले हुए हैं. मुख्य गेट तक को सील नहीं किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दे दी. उनलोगों ने कहा कि जब तक सरकार के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, वे वहां से हटने वाले नहीं हैं

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM