अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, उग्र ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी किया क्षतिग्रस्त

खबर सहरसा जिले से है, जहां सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पावर सब स्टेशन की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

सहरसा

खबर सहरसा जिले से है, जहां सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पावर सब स्टेशन की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब अंचल प्रशासन जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पंचायत स्थित डीहटोला विषहरा मंदिर के समीप बिहार सरकार की करीब 52 डिसमिल जमीन पर पावर सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। यह जमीन पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उस पर अतिक्रमण कर रखा गया था। इसी को हटाने के लिए सोनवर्षा के बीडीओ अमित आनंद, सीओ आशिष कुमार, आरओ सैयद बादशाह, विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई के साथ बसनही थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रशासन अपने साथ जेसीबी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लेकर गया था।

जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, ग्रामीण उग्र हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर जमा हो गए और प्रशासनिक टीम पर ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान सोनवर्षा बीडीओ, सीओ और पुलिस प्रशासन की टीम के साथ ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई।

उग्र भीड़ ने अंचल और पुलिस प्रशासन के दो वाहनों, एक निजी वाहन और एक फायर ब्रिगेड वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, सीओ और आरओ को भी चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया और वे भीड़ के निशाने पर आ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस और अंचल प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी।

घटना के बाद सीओ आशिष कुमार बसनही थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने कुल पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM