BJP के नए अध्यक्ष के एलान पर बोले पीएम मोदी, नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता...

बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद भावुक और राजनीतिक रूप से अहम संबोधन दिया

PM Modi

बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद भावुक और राजनीतिक रूप से अहम संबोधन दिया. पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में पद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता भावना सबसे ऊपर है

पीएम ने यह भी कहा कि अब नितिन नबीन सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि पूरे एनडीए के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे. अपने लंबे भाषण में पीएम मोदी ने संगठन की परंपरा, सुशासन मॉडल, महिलाओं और गरीबों से जुड़ी योजनाओं, नॉर्थ ईस्ट, और आने वाले 25 वर्षों के विजन पर विस्तार से बात रखी. उन्होंने कहा, "नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता हूं."

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत नितिन नबीन को बधाई देकर की. उन्होंने कहा, "विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई. पीएम ने यह भी कहा कि संगठन पर्व से लेकर अध्यक्ष चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया "शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक" रही

पीएम मोदी का यह बयान पूरे कार्यक्रम का सबसे अहम पल रहा. उन्होंने कहा, "जब पार्टी की बात होती है तो नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं." इस बयान के जरिए पीएम ने बीजेपी की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति को रेखांकित किया.

पीएम मोदी ने साफ किया कि नितिन नबीन की भूमिका सिर्फ पार्टी अध्यक्ष तक सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा, "अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का भी है."

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को युवा और अनुभवी नेतृत्व का संगम बताया. उन्होंने कहा, "नितिन जी उस पीढ़ी से हैं जिन्होंने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज एआई का इस्तेमाल करते हैं." पीएम ने कहा कि उनमें युवा ऊर्जा और संगठन का लंबा अनुभव दोनों मौजूद हैं

पीएम ने पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे नेताओं ने बीजेपी को मजबूत किया. उन्होंने कहा, "राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण बहुमत मिला और अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी कई राज्यों में सत्ता में आई."

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने कई मॉडल देखे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, "वंशवाद की राजनीति, अस्थिर सरकारें और क्षेत्रीय प्रयोग देखे गए, लेकिन आज देश बीजेपी के स्थिरता और विकास मॉडल को देख रहा है."

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM