अमित शाह को ही प्रधानमंत्री बना दें, पीएम मोदी को छुट्टी दे दीजिए, PM की अपील पर भड़की RJD

पीएम की अपील का असर बिहार में दिख भी रहा है। सीएम कारकेड में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। वहीं कई मंत्रियों ने भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर दी है। हालांकि विपक्षी पार्टियां उनके इस अपील का विरोध कर रही है।

अमित शाह को ही प्रधानमंत्री बना दें, पीएम मोदी को छुट्टी दे दीजिए, PM की अपील पर भड़की RJD

वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने और वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम की अपील का असर बिहार में दिख भी रहा है। सीएम कारकेड में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। वहीं कई मंत्रियों ने भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर दी है। हालांकि विपक्षी पार्टियां उनके इस अपील का विरोध कर रही है। मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ने जहां बाइक रैली निकालकर पीएम मोदी की डीजल, पेट्रोल बचाने की अपील का विरोध जताया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने पीएम मोदी के इस अपील पर तंज कसते हुए हमला बोला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि चार दिन में दिव्य ज्ञान खुला है इनको..तीन महीना से ऊपर से यह संकट है। उन्होंने कहा कि विदेशी करेंसी पर ये जो पांच राज्यों के चुनाव में गुलछड़ा उड़ा रहे थे। बड़े-बड़े काफिले लेकर चल रहे थे, बड़ी-बड़ी रैलियां कर रहे थे, जहाज और हेलिकॉप्टर से उड़ रहे थे, हवा और जमीन पर फ्यूल बहा रहे थे। उस समय दिव्य ज्ञान नहीं खुला।

शक्ति सिंह ने आगे कहा कि मार्च में ही आगाह किया गया था कि देश में घनघोर आर्थिक संकट आने वाला है। काला साया दिख रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। चुनाव के बाद मेगा शो हर जगह कर रहे थे। बिहार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ तो पहले ही हो गया था। मंत्रिमंडल विस्तार में प्रधानमंत्री का आना और गांधी मैदान में मेगा शो करने का क्या मतलब था। शक्ति सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि अपना काम बनता भार में जाए जनता.. आज जो दिव्य ज्ञान खुली है यह पहले क्यों नहीं खुली। 

शक्ति सिंह ने कहा विदेश नीति आपकी इतनी लचर हो गयी है कि आने वाले संकट को भी आप नहीं भाप पाते हैं। यह नकारापन है। गृह मंत्री अमित शाह के बारे में पूरी बीजेपी पार्टी एक सूर से कहती हैं कि वो क्राइसेस मैनेजमेंट गुरू हैं। इतना ही भाजपा को गुमान है तो मेरी एक सलाह है कि अमित शाह को ही प्रधानमंत्री बना दें, क्राइसिस से देश को उबार देंगे और पीएम मोदी को छुट्टी दे दीजिए। 

शक्ति सिंह ने आगे कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि आप कोरोनाकाल में थाली बजबाये इसका क्या नतीजा निकला? मानसिक गुलामी के जंजीर में जकड़ने की तैयारी है। ये देश के अंदर में लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न करना चाह रहे हैं। हम तो आगाह करना चाहते है। होशियार हो जाइए परिस्थितियां ठीक नहीं है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM