PK बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत दूसरे दिन बेतिया पहुंचे, बोले – बिहार की जनता को देखना है कि अभी दो महीने पहले ही आपसे लोक- लुभावन वादे कर वोट लिया गया है और 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया।

Prasant kisor

बेतिया, पश्चिम चंपारण - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा।

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है

राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM