जनसुराज में शामिल होंगी पवन सिंह की पत्नी ! प्रशांत किशोर से आज मिलेंगी ज्योति सिंह

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब जन सुराज अभियान के संपर्क में हैं. खबर है कि वह राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात करने के लिए आज दोपहर 2 बजे शेखपुरा हाउस पहुंच सकती हैं

Pawan singh

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने पति यानी पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. अब ज्योति सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति सिंह जन सुराज की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं.

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज दोपहर 2 बजे राजनीतिक रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात करेंगी. यह महत्वपूर्ण मुलाकात पटना के शेखपुरा हाउस में होनी है, जिससे उनके जन सुराज अभियान में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक ज्योति सिंह पिछले कुछ दिनों से जन सुराज के संपर्क में हैं और प्रशांत किशोर के साथ उनकी यह बैठक काफी निर्णायक मानी जा रही है. अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती है, तो ज्योति सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं, जिससे यह मुकाबला हाई-प्रोफाइल हो जाएगा. अगर ज्योति सिंह चुनाव लड़ती हैं, तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत विवाद को सार्वजनिक राजनीतिक मंच पर लाएगा, बल्कि पवन सिंह के राजनीतिक प्रभाव को भी सीधी चुनौती देगा. प्रशांत किशोर और ज्योति सिंह की यह मुलाकात अब बिहार की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण घटना बन गई है.

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM