पवन सिंह की पत्नी ज्योति की PK से मुलाकातः बोलीं- मेरे साथ अन्याय हो रहा है, मदद चाहती हूं

पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को प्रशांत किशोर से मुलाकात की। जनसुराज के ऑफिस में बंद कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई।

Jyoti singh

पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अचानक प्रशांत किशोर से मुलाकात कर सियासी हलचल तेज कर दी। यह मुलाकात जनसुराज के ऑफिस में करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में चली। चर्चा के बाद बाहर निकलते हुए ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चुनाव लड़ने या टिकट मांगने नहीं आई थीं।

ज्योति ने कहा, “मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वह किसी और महिला के साथ न हो। मैं उन तमाम महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जिनके साथ यह अन्याय हो रहा है। बस इसी उद्देश्य से मैं प्रशांत किशोर जी से मिलने आई थी। यहां चुनाव या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई।”

ज्योति सिंह से मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा-'ज्योति सिंह यहां बिहार की महिला के तौर पर आई हैं। इनकी बातों को हम लोगों ने सुना है। सबसे पहले तो इन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं की है।

उन्होंने बस अपनी यह बात रखी है कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, उसमें यह चाहती हैं कि इनके साथ जो हुआ है कम से कम बिहार की दूसरी महिलाओं के साथ ऐसा ना हो। यह चाहती हैं कि उन्हें जनसुराज से मदद मिले। किसी भी पारिवारिक मामले में जनसुराज की कोई भूमिका नहीं है लेकिन सुरक्षा के मामले में जनसुराज पूरी तरह से आपके साथ खड़ा रहेगा।

पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं, यह उनका पारिवारिक मामला है और इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मेरी ये सामाजिक जिम्मेदारी है कि मैं इनसे मुलाकात करूं और इनकी बात सुनूं। बिहार की कोई भी महिला, शहरी या अन्य व्यक्ति यदि उसे लगता है कि हमारे सामने अपनी बात रखने से उसे मदद मिल सकती है तो हम सुनने के लिए तैयार हैं।'

इस बयान के बाद सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। जहां कुछ लोग इसे नई राजनीतिक पारी की तैयारी मान रहे हैं, वहीं ज्योति सिंह ने अपने रुख को महिला सम्मान और न्याय की लड़ाई बताया है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद पिछले कई दिनों से चर्चा में है। अब प्रशांत किशोर से हुई यह मुलाकात इस विवाद को एक नया मोड़ दे रही है, जिससे बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM